आइए उम्मीद जगाएं
ईश्वर के नाम पर जलाएं कुछ दिए,
और इन दियों से असंख्य देहरी टिमटिमाने की आस बनाएं..
आइए उम्मीद जगाएं।
1 मिनट के करतब पर जो 10 हजार ले जाए, उसे थपथपाएं (!)
हजारों नट और सपेरे कहां गुमनाम हुए, क्यों न सवाल उठाएं
बस जो छा जाए, क्यों उसे ही सलाम बजाएं।
रिअल्टी शो की दुनिया में
न्याय नाम के हत्यारे को
क्यों न फांसी पर चढ़ाएं।
आइए कुछ मौतों की दुआएं मनाएं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Podcast: सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविताओं का मेरा पॉडकास्ट
हिन्दी के मशहूर कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविताओं को मैंने न्यूज18 हिन्दी के लिए पढ़ा था. यहां मैं पहली बार अपना हिन्दी पॉडकास्ट पोस्ट...
-
यूं तो हम और आप कितना ही साहित्य पढ़ते हैं, पर कुछ लफ्ज अंकित हो जाते हैं जहनोदिल पर। ऐसे अनगिनत अंकित लफ्जों में से कुछ ये हैं जिन्हें Boo...
-
हिन्दी के मशहूर कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविताओं को मैंने न्यूज18 हिन्दी के लिए पढ़ा था. यहां मैं पहली बार अपना हिन्दी पॉडकास्ट पोस्ट...
-
अगर तुम किसी ऎसी सड़क से गुजरो जो नरक को न जा रही हो, कूड़ा बटोरने वाले से कहो, शुक्रिया ! अगर ज़िंदा वापस आ जाओ घर, जैसे लौट आती है कविता...
2 comments:
गुम हुए हजारों नट और सपेरे की तरह ही हो गए हैं आस्था और भरोसा। और अफसोस है कि मिनट भर का करतब दिखाने वाले ईश्वर (वैसे अबतक उसका कोई करतब देखा नहीं हूं, सिर्फ सुनता आया हूं दूसरों के मुंह से) के नाम पर ही दीये जलाए जाते हैं। आइए, आस्था और भरोसे के साथ हम इनसान बने रहने की कसम खाते हुए दिये जलाएं। :-)
आप सोचने पर मजबूर कर रहे हैं प्रणव जी..सोचना होगा और तलाशना होगा जवाब कि क्या इंसान की मजबूती से ईश्वर में हमारा भरोसा कमजोर पड़ने लगता है..
अनुराग जी, सही कहा आपने दिए तो इंसान बने रहने के लिए जलाए जाने चाहिए..दुआएं इंसान बने रहने के लिए की जानी चाहिए.
Post a Comment